कोरोना महामारी के खतरे के बीच पूरी दुनिया ने एहतियात के साथ इबादत के मंत्र को फॉलो करते हुए शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया. इजरायल के धार्मिक और ऐतिहासिक शहर यरुशलम में लोगों ने कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए चर्च जाकर प्रभु यीशू को याद किया. वहीं, फ्रांस की राजधानी पेरिस में चर्च जाने वाले लोगों की संख्या में कोरोना की वजह से कमी दिखी. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी लोगों ने प्रभु ईसा मसीह को याद किया. पाकिस्तान में कराची समेत कई बड़े शहरों में भी लोगों ने चर्च जाकर यीशू को याद किया. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को गुड फ्राइडे के दिन ट्वीट कर ईसा मसीह के बलिदान को याद किया. इसके साथ ही देश के लगभग सभी चर्च में लोग कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रभु यीशू को याद करने पहुंचे.