Spider-Man: No Way Home trailer: मार्वल स्टूडियो (Marvel Studios) की बहुचर्चित फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' (Spider-Man: No Way Home) के फैंस के लिए खुशखबरी है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस बार 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में स्पाइडर मैन के अलावा डॉक्टर स्ट्रेंज का किरदार में भी नजर आने वाला है.
ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि स्पाइडर मैन अपने नए मिशन की तैयारी में लग गया है. 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' की घटनाओं के बाद 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में पीटर पार्कर के रूप में स्पाइडर मैन की पहचान दुनिया के सामने आ जाएगी. फिल्म 17 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने की खबर पर पर बोले Sonu Sood- मैं कॉमन मैन रहकर ही खुश