हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ. लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी से सोमवार को आई गिरावट की करीब भरपाई हो चुकी है. सेंसेक्स अब 47,000 की दहलीज पर है. गुरुवार को सेंसेक्स 529.36 अंक की तेजी के साथ 46973.54 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 148.15 अंक की बढ़त के साथ 13,749.25 के स्तर पर बंद हुआ. दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, रिलायंस और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि विप्रो, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद होगा.