हालात बेलगाम हैं, पिछले साल की तरह देश में लगे सख्त लॉकडाउन: AIIMS डायरेक्टर

Updated : May 02, 2021 08:00
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना का कोहराम हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है. बीते एक महीने देश में 66 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज (New corona patient) सामने आए हैं. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर तमाम छोटे-बड़े शहरों में ऑक्सीजन की कमी (Lack of oxygen)और अस्पतालों में बेड्स की कमी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है.

इस बीच दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने बड़ी बात कही है. गुलेरिया ने NDTV से कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Second wave of corona virus) को काबू करने के लिए पिछले साल की तरह सख्त लॉकडाउन लगाना होगा. उन्होंने कहा कि देश का हेल्थ स्ट्रक्चर अपनी सीमा तक फैल चुका है और सख्त लॉकडाउन की जरूरत है जैसा पिछले साल मार्च में लगाया गया था. खासकर उन इलाकों में जहां पर पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है. गुलेरिया के मुताबिक यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत कई राज्यों में लगाए गए नाइट कर्फ्यू और विकेंड लॉकडाउन ज्यादा असरदायक साबित नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी हेल्थ स्ट्रक्चर इस तरह के भार को मैनेज नहीं कर सकती है

corona in indiaRandeep GuleriaAIIMS DirectorLOCKDOWN

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?