कोरोना ने जीवन के साथ-साथ हमारे फैशन सेंस में भी बदलाव किया है. इंफेक्शन से बचाने वाला मास्क भी फैशन से अछूता नहीं है. मार्केट में अलग-अलग टेक्सचर के डिजायनर मास्क बिक रहे हैं. ऐसे ही डिजाइनर मास्क के साथ तांडव करती दिखी नागिन सुरभि चंदना. दरअसल सुरभि अपनी सुपरनेचुरल शो नागिन की शूटिंग की रिहर्सल कर रही थी. इस दौराम उन्होंने मास्क लगा रखा था. यह मास्क सुरभि के फैंस को खूब भा रहा है और इसकी रेप्लिका बना कर फैंस खुद भी इस्तेमाल करना चाहते हैं.