कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के 9 जिलों में लागू नाइट कर्फ्यू की मियाद को बढ़ा दिया है. गुरुवार यानी 18 मार्च से लागू होने वाले नए आदेशों के मुताबिक अब कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. अब तक ये रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहता था. राज्य के जिन जिलों में कर्फ्यू लागू है वो हैं लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, कपूरथला और होशियारपुर. आपको बता दें कि बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस से मृत्यु दर सबसे अधिक है और बीते कुछ दिनों से यहां लगातार मामले बढ़ रहे हैं. सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि एक्सपर्ट्स से सुझाव लिए जा रहे हैं और अगले दो दिनों में और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे. सीएम के मुताबिक राज्य में कोरोना की स्थिति खतरनाक है और वो इसकी रोकथाम के लिए सख्त फैसले लेंगे.