आयकर विभाग के नए पोर्टल (INCOME TAX PORTAL) पर इनकम टैक्स जमा करते वक्त सिर्फ करदाताओं (Taxpayer) को ही दिक्कत नहीं हो रही है, बल्कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं. Moneycontrol की खबर के मुताबिक करदाताओं को जारी हुए इनकम टैक्स के नोटिसों से संबंधी जो जवाब आनलाइन पोर्टल (Online portal) पर डाला किया जाता है, उसकी प्रोसेसिंग भी बहुत धीमी है. इसके अलावा कई बार अपलोड किया गया जवाब भी पोर्टल पर दिखाई नहीं देता है. इससे एक तरफ तो CA और प्रोफेशनल का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं करदाताओं को न तो रिफंड (IT Refund) जारी हो पा रहा है और न ही वे बैंक लोन, वीजा लेने के लिए आवेदन कर पा रहे हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक नए पोर्टल पर रोजाना लगभग 40 हजार इनकम टैक्स रिटर्न ही फाइल हो पा रहे हैं. इस हिसाब से 6 करोड़ रिटर्न को फाइल करने में चार साल का समय लग जाएगा. वहीं अगर आयकर विभाग के पुराने पोर्टल की बात करें तो उस पर रोजाना लगभग 49 लाख IT रिटर्न फाइल किए जाते थे.