अदाकारा दीया मिर्जा की शादी से अब तक की सबसे ख़ास तस्वीर आई है. अक्सर महिलाओं के हक में बात करने वाली दीया ने अपनी शादी में कुछ अलग किया. दरअसल, दीया की शादी एक महिला पंडित ने कराई है. भारतीय रिती-रिवाज में महिला पंडित द्वारा शादी कराया जाना कोई आम बात नहीं है. शादी की बाकी तस्वीरों की तरह दीया ने ही महिला पंडित द्वारा उनकी शादी कराए जाने से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं. एक तरफ दीया जहां लाल जोड़े में बैठी हैं, वहीं उनके पति वैभव रेखी ने सफेद कुर्ता पजामा पहन रखा है. ऑरेंज साड़ी में नज़र आईं पंडित हवन में घी डालती और शादी की रस्में पूरी करवाती नज़र आ रही हैं.