हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. शुक्रवार को सेंसेक्स 154.89 अंक नीचे फिसलकर 49591.32 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 38.95 अंक की गिरावट के साथ 14834.85 के स्तर पर बंद हुआ. शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. इसकी वजह से खासक बैंकिंग, मेटल और एनर्जी सेक्टर में काफी बिकवाली देखी गई. दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सन फार्मा, सिप्ला, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंज्यूमर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, UPL, अल्ट्राटेक सीमेंट और NTPC के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.