पुलिस की गिरफ्त में आया सब्जी बेचने वाले से मारपीट करने वाला शख्स

Updated : Apr 13, 2020 22:50
|
Editorji News Desk

करीब दो दिन की मेहनत के बाद दिल्ली पुलिस ने एक सब्जी बेचने वाले के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रवीण बब्बर है और वो बदरपुर एक्सटेंशन का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक घटना बदरपुर में ताजपुर रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी की है. दो दिन पहले प्रवीण यहां आया और एक सब्जी वाले से उसका पहचान पत्र देख मारपीट करने लगा. प्रवीण ने उसे उसके धर्म को लेकर अपशब्द कहे और बेचने के लिए लाई गई उसकी सब्जियों को नष्ट कर दिया.

दिल्ली पुलिसलॉकडाउन

Recommended For You