ताड़ के ऊपर चढ़ शख्स ने चला दी आरी, देखिए फिर क्या हुआ…

Updated : Sep 29, 2020 00:44
|
Editorji News Desk

सोशल मीडिया पर एक शख्स का पेड़ काटने का अजीबोगरीब तरीका वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहद ही ऊंचे ताड़ के पेड़ के टॉप पर एक शख्स बैठा है. उसके ऊपर चढ़ने से ताड़ आधा झुक जाता है. फिर वो झुके ताड़ को काटता है और ताड़ का पत्तों वाला उपरी हिस्सा नीचे गिरता नजर आता है. जैसे ही पेड़ का ऊपरी हिस्सा कटता है तो पेड़ खतरनाक तरीके से झूलने लगता है, लेकिन आदमी उसी से चिपका रहता है. जो भी ये वीडियो देख रहा है वो अचरज में है. इसे अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर रेक्स चैपमैन ने ट्विटर पर शेयर किया है. 

वायरल वीडियो

Recommended For You