'कपिल शर्मा शो' और कपिल के फैन्स इस खबर से जरूर निराश होंगे कि वे अब अपना पसंदीदा शो नहीं देख पाएंगे. खबरों के मुताबिक कॉमेडी शो नए सीजन के साथ वापसी करेगा. लेकिन इसमें करीब 3 महीने का समय लग सकता है. शो दिसंबर 2018 से चल रहा है. ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक मेकर्स का ऐसा प्लान नहीं है कि वे शो को रीवैम्प करें. लेकिन कोरोना के कारण लाइव ऑडियंस है नहीं. फिल्में भी रिलीज नहीं हो रही हैं, इसलिए बॉलीवुड एक्टर्स किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो पर नहीं आ रहे हैं. इसलिए मेकर्स का मानना है कि अभी शो के लिए ब्रेक लेना सही होगा, जब चीजें नॉर्मल होंगी तब शो भी वापसी करेगा.