सोनी पर एक बार फिर से दर्शकों का चहेता शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) ऑन एयर होने जा रहा है. अब कपिल शर्मा ने शो से जुड़ी और डिटेल्स शेयर कर दी हैं. साथ ही इस बात की जानकारी भी सामने आ गई है कि आखिर किस दिन कपिल शर्मा शो के नए सीजन की शुरुआत होगी.
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से शो के नए सीजन की ग्रांड ओपनिंग में अजय देवगन और अक्षय कुमार (Ajay Devgn and Akshay Kumar) नजर आएंगे और अपनी-अपनी फिल्मों का प्रमोशन करेंगे. बता दें ये शो 21 अगस्त से ऑनएयर होगा.
ये भी पढ़ें: Indian Idol 12: विनर बने पवनदीप राजन, दूसरे नंबर पर रहीं अरुणिता कांजीलाल