कपिल शर्मा (Kapil Sharma) , कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, भारती सिंह, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर सहित The Kapil Sharma Show शो की पूरी कास्ट ने टीकाकरण (Vaccination) करवा लिया है. कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूरी टीम के साथ एक तस्वीर शेयर की है.
तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, 'क्या आपने लगवाई? टीम नए सीजन की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और जल्द ही अपनी नई जर्नी शुरू करने के लिए एक्साइटेड है.'
धमाकेदार वापसी की प्लानिंग कर कपिल शर्मा नए सीजन की शूटिंग शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुके हैं. अब देखना होगा शो कब ऑनएयर होगा.
ये भी पढ़ें: Raj Kundra पर पूनम पांडे का आरोप, अडल्ट ऐप पर मोबाइल नंबर कर दिया था लीक