The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वाह वाही लूट रहा है. शो के सेट से इस 'बिहाइंड द सीन' वीडियो में भारती सिंह अर्चना को चुग़ली चाची कहती दिख रही हैं. दूसरी ओर इस वीडियो में कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने अपना 6 किलो वजन कम किया है. कपिल ने ये भी कहा कि ये वीडियो बना कर अर्चना अपने फॉलोअर्स बढ़ा रही हैं.
अर्चना का ये वीडियो बेहद फनी है. वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अर्चना के इस वीडियो में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें : Shershaah: फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, Amazon Prime पर भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी