दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी में शुमार माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई का ऐलान होने वाला है. मंगलवार को नेपाल सरकार इसकी घोषणा करेगी. दरअसल, साल 2015 में आए भूकंप और अन्य वजहों के चलते माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई में अंतर आया है. इसी वजह से नेपाल सरकार ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई नाप ली है. इससे पहले साल 1954 में सर्वे ऑफ इंडिया ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर नापी थी.