राजस्थान में भी कोरोना का खौफ बढ़ा, 10 शहरों में अब रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू

Updated : Apr 10, 2021 08:05
|
Editorji News Desk

राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना (Corona)  के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच गहलोत सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. सूबे के 10 शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. इस फैसले के तहत 10 नगरीय क्षेत्रों में अब 30 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. इसमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, एवं आबू रोड शामिल हैं. वहीं उदयपुर में 6 बजे से ही कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. जिसकी वजह से यहां पर दुकानें 5 बजे से बंद करनी होंगी. शहरी इलाकों से लगने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में 9वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में ये फैसले लिए गए हैं.  

GehlotRajasthan

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या