The Family Man 2: विरोध के बीच मनोज बाजपेयी की फैंस से अपील- पहले देख तो लीजिए

Updated : May 25, 2021 18:17
|
Editorji News Desk

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) पर बढ़ते विवाद के मद्देनजर खुद मनोज अब इसके बचाव में उतरे हैं. उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा - 'ट्रेलर में कुछ शॉट्स के आधार पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. हमारी कास्‍ट और राइटिंग टीम के कई मेंबर्स तमिल हैं. हम तमिल लोगों की भावनाओं और तमिल कल्‍चर का सम्‍मान करते हैं.'
मनोज ने ये भी लिखा- 'इस शो के लिए हमने कई सालों की मेहनत की है और इसकी कहानी दर्शकों के बीच लाने के लिए तकलीफें उठाई हैं. हम सभी से रिक्‍वेस्‍ट करते हैं कि इंतजार करें और रिलीज होने पर शो को देखें. हमें मालूम है कि एक बार शो देखने के बाद आप इसकी सराहना करेंगे.'

फिल्म के निर्माता ने भी इसपर सफाई दी है. आपको बता दें, हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे तमिल विरोधी बताते हुए कई तमिल संगठन और नेता इसपर बैन की मांग कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चल रहा है. अब तो तमिलनाडु सरकार ने भी केंद्र सरकार से सीरीज को बैन करने की मांग कर दी है. 

TamilnaduManoj BajpayeeRaj and DK

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब