खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 2' सीरीज हुई रिलीज

Updated : Jun 04, 2021 10:22
|
Editorji News Desk

मनोज बाजपेयी स्टारर चर्चित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) को देखने के लिए बेकरार फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया. इस सीरीज़ को अमेजन प्राइम (Amazon Prime Video) वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है. सीरीज़ में हाई प्रोफाइल जासूस श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी की कहानी है जिसके घरवालों को नहीं पता कि वह क्या करता है. श्रीकांत तिवारी एंटी टेरर स्पेशल सेल के अफसर हैं और देश पर होने वाले हमलों पर उनकी खास नजर होती है. लेकिन जॉब इतनी डिमांडिंग है कि उन्हें परिवार के साथ तालमेल बिठाने में काफी स्ट्रगल करना पड़ता है.

Family Man सीजन-2 में वो कॉमन या मिनिमम मैन की तरह नजर आ रहे हैं, जिसने खुफिया विभाग की नौकरी छोड़ प्राइवेट कॉरपोरेट नौकरी ज्वाइन कर ली है. लेकिन लगता है कि उन्हें ये नौकरी रास नहीं आ रही, क्योंकि उसका पैशन देश पर होने वाले खतरों से उसे बचाना और देश सेवा जो है. 

इस बार का सीजन और धमाकेदार नजर ई रहा है कि क्योंकि इसमें इंटरनेशनल साजिशों को विफल करना श्रीकांत का नया चैलेंज है. आपको बता दें कि हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे बैन करने की भी मांग उठी थी. 

Amazon Prime VideoManoj Bajpayee

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब