The Family Man 2 दुनिया की चौथी सबसे पॉपुलर सीरीज बन गई है. IMDB ने मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) स्टारर वेबसीरीज़ ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man 2) को 8.8 स्टार्स दिए हैं. ये दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, इसने पॉपुलैरिटी में The FRIENDS को भी पीछे छोड़ दिया है.
इस बात की जानकारी खुद सीरीज के क्रिएटर्स राज और डीके ने ट्वीट कर फैंस के साथ शेयर की. राज और डीके ने ट्वीट कर लिखा- 'द फैमिली मैन 2 दुनिया का चौथा सबसे लोकप्रिय शो बन गया है.' आपको बता दें कि लोकप्रियता के मामले में शो ने मशहूर सीरीज FRIENDS, Grey's Anatomy को भी पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में अब सिर्फ Loki, Sweet Tooth और Maar of Easttown ही 'The Family Man2' से आगे हैं.
मनोज बाजपेयी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस लिस्ट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है. शो के पहले सीजन को इस सूची में जगह मिली है. शो के दूसरे सीजन की क्रिटिक्स काफी तारीफ कर रहे हैं जो इस महीने की शुरुआत में आया था. IMDb के टॉप 100 की लिस्ट में 'द फैमिली मैन 2' के अलावा कोई भी दूसरा भारतीय टीवी शो फिलहाल नहीं है.
हाल ही में इस वेब सीरीज के डायरेक्टर राज एंड डीके ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे सीरीज के तीसरे भाग की शूटिंग शुरू करने से पहले दूसरे सीजन पर रिएक्शन का वेट कर रहे हैं.