मंगलवार रात प्रधानमंत्री (Prime Minister) की तरफ से दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन की कांग्रेस (Congress) ने अपने शब्दों में व्याख्या की हो. कांग्रेस के मुताबिक पीएम मोदी के ‘ज्ञान’ का सार यह था कि उनके बस का कुछ नहीं है और लोग अपनी जान की रक्षा खुद करें. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार रात ही ट्वीट किया और लिखा कि- आज रात 8.45 बजे के ज्ञान का सार - मेरे बस का कुछ नहीं, यात्री अपने सामान यानी जान की रक्षा स्वयं करें. सुरजेवाला से इतर पार्टी के एक अन्य नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी ट्विटर पर लिखा कि- प्रधानमंत्री के भाषण का सार यह है: लोगों की अपनी जिम्मेदारी खुद की है. अगर आप इससे पार पा लेते हैं तो किसी उत्सव और महोत्सव में जरूर मिलेंगे. तब तक के लिए शुभकमानाएं. ईश्वर आपकी रक्षा करे.