क्यूबा में 'कास्त्रो युग' का अंत, अब मिगुएल डियाज संभालेंगे देश का नेतृत्व

Updated : Apr 20, 2021 09:43
|
Editorji News Desk

क्यूबा में कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कनेल (Miguel Diaz-Canel) को राउल कास्त्रो का उत्तराधिकारी चुना है. इसके साथ ही बीते 60 सालों में पहली बार क्यूबा में कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य देश का नेतृत्व नहीं करेगा. पूर्व राष्ट्रपति और फिदेल कास्त्रो (Fidel Castro) के भाई राउल कास्त्रो (Raul Castro) ने बीते शुक्रवार को ही पार्टी के प्रथम सचिव के पद से इस्तीफा दिया था.

मिगुएल को राउल ने ही साल 2018 में देश का राष्ट्रपति बनाया था. खुद राउल कास्त्रो साल 2011 में क्यूबा के राष्ट्रपति बने थे. वैसे मिगुएल को कास्त्रो परिवार का सबसे करीबी माना जाता है. खुद उन्होंने ही संकेत दिए हैं कि फिदेल कास्त्रो मॉडल को ध्यान में रखते हुए वे देश की अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलेंगे.

Cuba

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?