Raipur के अस्पताल में Oxygen की कमी से 7 बच्चों की मौत का आरोप, परिजनों का हंगामा

Updated : Jul 21, 2021 16:20
|
Editorji News Desk

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल (District Hospital, Raipur) में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन नवजात बच्चों की एक साथ मौत हो गई.

परिजनों का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को बिना ऑक्सीजन लगाए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की वजह से उनकी मौत हुई. बच्चों की मौत से गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों का कहना है कि वे लगातार अस्पताल प्रबंधन से सिलेंडर की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर मुहैया नहीं कराया गया. बाद में हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया

वहीं, अस्पताल में मौजूद एक चश्मदीद ने दावा किया कि उन्होंने तीन नहीं बल्कि सात बच्चों के शवों को ले जाते हुए देखा. फिलहाल अस्पताल प्रबंधन इस घटना में किसी डॉक्टर की लापरवाही मानने को तैयार नहीं है. 

RaipurOxygen CrisisDistrict Hospital

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या