ताऊते से तबाही के बीच एक और चक्रवात का खतरा, मौसम विज्ञान विभाग ने दी चेतावनी

Updated : May 19, 2021 15:02
|
Editorji News Desk

चक्रवात ताऊते (Cyclone Tauktae) ने गुजरात और मुंबई समेत कई इलाकों में काफी तबाही मचाई है. इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी दी है. IMD ने कहा कि चक्रवात ताऊते के बाद, 23 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना देखी जा रही है, जिसके चलते एक और चक्रवात आ सकता है. जो तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान का नाम 'यास'  है जो (Cyclone Yaas) बंगाल की खाड़ी से टकराएगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये सब कुछ जलवायु परिवर्तन और समुद्र के बढ़ते तापमान की वजह से हो रहा है.

IMD प्रभारी सुनीता देवी ने कहा, “अगले हफ्ते के आसपास पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन सकता है. हम इस पर नजर बनाए रखे हैं. दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, दोनों पर समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जिससे चक्रवात के तैयार होने के लिए अनुकूल हालात बन रहे हैं.

IMDcyclone

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?