हर साल 24 मार्च को World tuberculosis day मनाया जाता है. इस मौके पर देश के जाने माने सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने ओडिशा के पूरी बीच पर एक खूबसूरत सैंड आर्ट बनाकर लोगों को संदेश दिया. इस सैंड आर्ट में लिखा गया है 'द क्लॉक इस टीकिंग', जो कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन द्वारा इस साल के World TB Day की थीम तय की गयी है. इस थीम के साथ ये याद दिलाया गया है कि दुनिया को टीबी मुक्त करने के संकल्प को पूरा करने के लिए जो समय सीमा तय की गयी है उस तरफ वक़्त आगे बढ़ता जा रहा है. जहां एक ओर दुनिया ने साल 2030 को इस जानलेवा बीमारी पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है, वहीं भारत का संकल्प साल 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का है.