शादी हर लड़की के जीवन का सपना होता है. हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी का दिन उसके जीवन का यादगार दिन बन जाए. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी लड़की यही चाहेगी कि उसका भी स्वागत घर में ऐसे ही किया जाए. वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के सामने दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं और उनके साथ कुछ अन्य लोग भी हैं. घर की सजवाट काफी रॉयल तरीके से की गई है. जैसे ही घर में दुल्हन एंट्री (Bride Entry) करने लगती है, जबरदस्त तरीके से आतिशबाजी होने लगती है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.