अमेरिकी नर्स यूनियन (Nurse Union) ने सरकार के उस फैसले की कड़ी आलोचना की है जिसके तहत दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) से छूट देने की बात कही गई थी. नेशनल नर्स यूनाइटेड यूनियन की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बोनी केस्टिलो ने कहा कि सरकार का ये फैसला वैज्ञानिक तौर पर सही नहीं है और इससे आम लोगों की सेहत खतरे में पड़ जाएगी.
यूनियन हेड ने कहा कि ये फैसला महामारी से निपटने के हमारे प्रयासों पर एक बड़ा आघात है. यूनियन के मुताबिक अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच ये वक्त किसी भी तरह की छूट का नहीं है.