Thalaivi Review: पिछले काफी समय से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'थलाइवी'(Thalaivi Review) चर्चा में रही है. फिल्म में जयललिता (J. Jailalitha Biopic) के पूरे पॉलिटिकल करियर को बेहतर ढंग से पेश करने की कोशिश की गई है.
डायरेक्टर विजय ने एक महिला की आत्मसम्मान और पित्रसत्ता के खिलाफ लड़ाई को ईमानदारी से पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. फिल्म में जयललिता और MGR के बीच की बॉन्डिंग को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है. फिल्म के पहले हाफ में जया और एमजीआर की लव स्टोरी पर फोकस किया गया है.
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'थलाइवी' की रिलीज से पहले कंगना के बदले सुर, उद्धव सरकार से थिएटर्स खोलने की अपील
सेकेंड हाफ में जया के पॉलिटिकल करियर पर ज्यादा फोकस किया गया है. फिल्म में काफी डायलॉगबाजी और कंगना रनौत के स्लोमोशन वॉक दिखाए गए हैं. फिल्म की एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर आपको बहुत लाउड है. जयललिता की कहानी तो सभी को पता है मगर बेहतरीन ऐक्टिंग से सजी फिल्म देखनी हो और कंगना रनौत के फैन हैं तो इसे मिस न करें. हमारी तरफ से फिल्म को मिलते हैं 3 स्टार्स