जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर बाइपास के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टुकड़ी पर सोमवार को आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य घायल हैं। सेना के जवानों ने हमले के बाद इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन की शुरुआत कर दी है।