जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने विंबलडन (Wimbledon) चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है. इससे पहले गुरुवार को स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने भी विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक से हटने का फैसला किया था. नंबर-2 ओसाका ने कहा है कि वो निजी कारणों और टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) को देखते हुए ये फैसला ले रही हैं. ओसाका के एजेंट ने गुरुवार को उनके विंबलडन से हटने की पुष्टि की. बता दें कि टेनिस की सबसे लोकप्रिय ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता विंबलडन की शुरुआत इस साल 28 जून से होनी है.
दो बार के चैम्पियन नडाल ( Rafael Nadal) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी कि वह विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक नहीं खेलेंगे, ताकि अपने शरीर को जरूरी आराम दे सकें. 35 साल के नडाल ने कहा, ‘मेरा लक्ष्य अपने करियर को विस्तार देना है और वह करना है जिससे मुझे खुशी मिले.