Updated : Jun 10, 2019 18:27
|
Editorji News Desk
दिल्ली सहित सहित देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप और बढ़ गया है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में पारा रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम संबंधी निजी पूवार्नुमान एजेंसी स्काइमेट के अनुसार, सोमवार को राजस्थान के श्री गंगानगर में सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बिहार और मध्य व पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उत्तर भारत में पारा 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मानसून पूर्व बारिश होने की संभावना के साथ लोगों को राहत मिल सकती है।