तेलंगाना (Telangana) के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी (Labor Minister Malla Reddy) ने दो दिन पहले जिस हत्या और रेप के आरोपी के एनकाउंटर (Encounter) की बात कही थी गुरुवार को वही रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया. पुलिस का कहना है कि जब आरोपी ट्रेन के सामने कूदा उस वक्त वो भागने की कोशिश कर रहा था. जाहिर पूरा मामला अब सवालों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर लोग इसे खुदकुशी मानने को तैयार नहीं दिखते.
दरअसल बीते 9 सितंबर को हैदराबाद के सिंगरेनी कॉलोनी में एक छह साल की बच्ची का शव मिला था. आरोप है कि उसके पड़ोसी पल्लकोंडा राजू ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. इस मामले में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.
इसी दौरान मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा कि हम रेपिस्ट और हत्यारे को जल्द पकड़ लेंगे. उसको पकड़कर उसका एनकाउंटर होगा. दूसरी तरफ पुलिस राजू की फोटो जारी कर उसकी सूचना देने पर 10 लाख का इनाम घोषित किया. अब आरोपी राजू की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. तेलंगाना पुलिस प्रमुख ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है.