राजद नेता और सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे. तेजस्वी ने कहा कि पढ़ाई, कमाई, सिंचाई और दवाई बिहार के असली मुद्दे हैं जिन पर नीतीश कुमार कभी नहीं बोलते. उन्होंने कहा कि हम वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन सीएम अतीत का हवाला देते रहते हैं. तेजस्वी यादव ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को भी खुली बहस के लिए चुनौती दी है.