स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने सोमवार को अपना नया हैंडसेट Tecno Pova 2 लॉन्च कर दिया. 6.95 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले से लैस इस स्मार्टफोन में 7000mAh की दमदार बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है. ये 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है.
कैमरे की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मौजूद है.
Tecno Pova 2 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है, जिसमें आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है. 5 अगस्त से इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे.
ये भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए कैसा Laptop रहेगा बेहतर, इसे खरीदने में किन बातों का रखें ध्यान, जानिए