Tech Trick: गूगल सर्च पर दिखेगा आपका भी नाम, बस करें यह एक काम

Updated : Oct 06, 2020 21:09
|
Editorji News Desk

गूगल सर्च पर अपना नाम ढूंढने का हर किसी को शौक होता है. इस शौक को पूरा करने के लिए गूगल ने People Cards नाम के वर्चुअल कार्ड सर्विस की शुरुआत की है. वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने गूगल क्रोम ब्राउजर में जाना होगा और Add Me to Search टाइप करना होगा. इसके बाद सामने आए पहली लिंक पर क्लिक करना होगा. आपकी Gmail id में मौजूद प्रोफाइल फोटो दिखेगी. अब अपनी डिटेल्स फीड करें. इसमें डाली गई जानकारियां सार्वजनिक होंगी. इसके बाद लोग आपको गूगल पर सर्च कर पाएंगे.

Tech trickGoogle search

Recommended For You