टीम इंडिया ने जीता जमैका टेस्ट , वेस्टइंडीज़ से 2-0 से जीती सीरीज़

Updated : Sep 03, 2019 07:25
|
Editorji News Desk

जमैका टेस्ट में वेस्टइंडीज़ को 257 रन से रौंदते हुए टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली. भारत ने वेस्टइंडीज़ के सामने 468 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम की दूसरी पारी 210 रन पर ही सिमट गई. कमाल की बात ये रही कि एंटीगा की तरह भारत ने जमैका टेस्ट भी 4 दिन के अंदर ही जीत लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज़ की ओर से ब्रूक्स ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए तो वहीं भारत की ओर से शमी और जडेजा ने 3-3 विकेट लिए. जमैका टेस्ट में जीत से भारतीय टीम ने सीरीज़ में क्लीन स्वीप तो किया ही साथ ही ICC टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टैली में 120 अंक भी बटोर लिए.

भारत vs वेस्टइंडीज़TEAM INDIAटीम इंडियाINDvsWIIndiavsWestindiesJamaica Testजमैका टेस्टKohliKingston Testकिंग्सटन टेस्टक्लीन स्वीपClean Sweep

Recommended For You