भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे को लेकर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बड़ा ऐलान किया है. गांगुली के मुताबिक भारतीय टीम अपने टॉप खिलाड़ियों के बिना जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा (India vs Sri Lanka) करेगी. इस दौरे में विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) जैसे बड़े नाम शामिल नहीं होंगे. श्रीलंका दौरे पर भारत को 5 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. पूर्व कप्तान ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम इंग्लैंड दौरे पर गई टीम से अलग होगी. गांगुली के मुताबिक इस दौर में लेग स्पिन के लिए चहल के विकल्प के तौर पर राहुल चाहर या राहुल तेवतिया को परखा जा सकता है. इसके अलावा पृथ्वी शॉ को भी आजमाया जा सकता है. गांगुली ने ये भी बताया कि देवदत्त पडिक्कल और श्रेयस अय्यर मैच फिट हुए थे उन्हें भी मौका दिया जा सकता है.