टीम इंडिया फाइनल में रखो कदम जमके, ट्रेंट बोल्ट से बच के !

Updated : Jul 08, 2019 17:46
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड जब आमने सामने होंगे, तो दांव पर होगाफाइनल का टिकट . भारतीय टीम के इस मिशन में न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट सबसे बड़ा रोड़ा बन सकते हैं. दरअसल, टीम इंडिया विजय रथ पर सवार होकर जो सेमीफाइनल तक पहुंची है उसमें उसके टॉप ऑर्डर की भूमिका सबसे अहम रही है. लेकिन, इन्हीं भारतीय टॉप ऑर्डर के खिलाफ बोल्ट का रिकॉर्ड भी जबरदस्त है. 2015 वर्ल्ड कप से अब तक बोल्ट ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 22 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 12 विकेट भारतीय टॉप ऑर्डर के रहे हैं. बोल्ट ने रोहित को 4 बार तो विराट को 2 बार इस दौरान अपना निशाना बनाया है. राहुल ने इंटरनेशनल वनडे में अब तक बोल्ट का सामना तो नहीं किया है. लेकिन वर्ल्ड कप के वार्म अप मुकाबले में जब राहुल सामने हुए तो बोल्ट ने उनके खिलाफ 5 गेंदों पर 6 रन दिए और विकेट लेने में सफलता हासिल की.
virat kohliट्रेंट बोल्टविराटकोहलीROHIT SHARMAवर्ल्ड कप 2019भारत बनाम न्यूज़ीलैंडINDvsNZरोहित शर्माworld cup 2019

Recommended For You