इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC Final और इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी टेस्ट सीरीज

Updated : Jun 03, 2021 23:40
|
Editorji News Desk

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम (Team India) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC) और इसके बाद मेजबान टीम के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को इंग्लैंड में कदम रखा. पुरुष टीम के साथ महिला टीम भी है. महिला टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी20 के अलावा एक टेस्ट मैच खेलेगी. जिसकी शुरुआत 16 जून से ब्रिस्टल में होगी. बल्लेबाज केएल राहुल ने लंदन में सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि करते हुए चार्टर्ड फ्लाइट की फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘फ्लाइट उतर गई.’

दोनों टीमें अब साउथम्पटन में अपना अनिवार्य क्वारंटीन पूरा करेंगी. क्वारंटीन पूरा करने और कोविड-19 जांच के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली पुरुष टीम 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इसके बाद पुरुष टीम 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिघंम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी.

England cricketEngland seriesTEAM INDIAWTCWTC final

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video