ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया नई नंबर वन टीम बन गई है. नियमों के मुताबिक सालाना अपडेट से 2016-17 सीजन के शानदार रिकॉर्ड के हटाए जाने के बाद भारत अब लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गया है. ऑस्ट्रेलिया के बाद ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 की जगह न्यूज़ीलैंड ने ले ली है. बता दें कि टेस्ट रैंकिंग में भारत अक्टूबर 2016 से टॉप पर बना हुआ था. ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के 116 रेचिंग अंक हैं. न्यूज़ीलैंड के 115 रेटिंग प्वाइंट हैं जबकि भारत के 114 अंक हैं. टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलिया टी20 में भी नंबर वन बन गया है जबकि वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड ने बाजी मारी है.