विशेष एहतियातों के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, 8 दिन तक रहेगी क्वारंटीन

Updated : May 25, 2021 23:53
|
Editorji News Desk

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम आठ दिन तक बायो-बबल में रहेगी. मुंबई में दोनों टीमों का बायो बबल पीरीयड शुरू हो गया है. मंगलवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच रवि शास्त्री भी टीम के लिए तैयार किए गए बायो-बबल में शामिल हो गए.
जानकारी के मुताबिक सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का तीन बार आरटी पीसीआर टेस्ट होगा. तीनों टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दो जून को दोनों टीमों के इंग्लैंड रवाना होने की संभावना है.
बता दें कि भारतीय पुरुष टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है. वहीं, महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. महिला टीम अपना अभियान 16 जून से शुरू करेगी.

TEAM INDIAEngland Tourbio bubble

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video