टीचर्स डे के मौके पर सभी अपने टीचर्स को बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिनमें टीचर्स और स्टूडेंट के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है.
हिचकी
फिल्म 'हिचकी' (Hichki) में रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) ने नैना माथुर नाम की टीचर का किरदार निभाया था, जो टूरेट सिंड्रोम नामक बीमारी से पीड़ित होती हैं. इस बीमारी की वजह से नैना को बोलने में दिक्कत होती है. कई स्कूलों में रिजेक्ट होने के बाद नैना को फाइनली एक स्कूल में नौकरी मिल गई. बच्चे भी नैना की बीमारी का मजाक बनाते हैं. अब बच्चों को हैंडल और अपनी दिक्कत को झेलने के बीच नैना कैसे सब हैंडल करती हैं ये इसमें दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें:क्यों अपनी टीम से बेहद खुश हैं Deepika Padukone? शेयर किया वीडियो
स्टेलनी का डब्बा
अमोल गुप्ते द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस की गई है फिल्म में स्टेलनी का डब्बा (Stanley Ka Dabba). इस कहानी में दिखाई गई है स्टेनली की, जिसे सब टीचर्स और स्टूडेंट्स काफी पसंद करते हैं. लेकिन वहीं स्कूल में एक टीचर होते हैं जिन्हें दूसरों का डब्बा खाने का शौक है. एक दिन स्टेनली अपना डब्बा ले जाना भूल जाती है, और इसके बाद वो टीचर उन्हें बाहर निकाल देते हैं. इस विवाद के बीच एक ऐसी सच्चाई सामने आती है जिसे जानकर सभी चौंक जाते हैं.
ब्लैक
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ब्लैक (Black) में रानी मुखर्जी ने एक ब्लाइंड लड़की का किरदार निभाया, जिनका अपनी टीचर के साथ भी रिलेशन है. इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे.
तारे जमीन पर
तारे जमीन पर (Taaren Zameen Par) में एक्टर दरशील सफारी ने फिल्म में ईशान अवस्थी का किरदार बखूबी निभाया था. इशान के पैरैंट्स उन्हें समझ नहीं पाते, लेकिन फिर उसकी लाइफ में आते हैं निकुंभ यानी कि आमिर खान. निकुंभ, इशान की मदद करते हैं और उनके टैलेंट को सबके सामने लेकर आते हैं.