आंध्र प्रदेश: कई TDP नेता नजरबंद, चंद्रबाबू बोले- भुगतना होगा अंजाम

Updated : Dec 27, 2019 08:19
|
Editorji News Desk

आंध्र प्रदेश में TDP के सांसद केसिनेनी श्रीनिवास और विधायक बुद्धा वेंकन्ना को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है. जिस पर पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. नायडू ने कहा है कि जगनमोहन सरकार को अपने तानाशाही और दमनकारी रवैये के लिए परिणाम भुगतना होगा. दरअसल पूरा मामला किसानों से जुड़ा है. यहां के 29 गावों के किसानों ने अमरावती में नई राजधानी बनाने के लिए 33,000 एकड़ जमीन दी है. अब इन किसानों को डर है कि जगनमोहन सरकार दूसरी जगह राजधानी बनाती है तो उनका नुकसान होगा. इसी मुद्दे पर प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे TDP नेताओं को सरकार ने नजरबंद किया है.

आंध्र प्रदेशअमरावतीjaganmohan reddyचंद्रबाबू नायडूटीडीपी

Recommended For You