Tattoo aftercare: टैटू बनवाने के बाद अगर रखेंगे इन चीजों का ख्याल तो नहीं होगी स्किन खराब

Updated : Apr 13, 2021 20:57
|
Editorji News Desk

परमानेंट टैटू बनवाना एक ट्रेंड बन गया है. लेकिन टैटू बनवाना ही काफी नहीं इसके बाद इसका केयर कैसे करना है ये भी जानना बेहद जरूरी है ताकि आपको किसी तरह का स्किन इंफेक्शन ना हो जाए. अगर आपने पहली बार टैटू बनवाया है तो टैटू केयर को लेकर आपको कंफ्यूज़न हो सकता है. ऐसे में हम बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे ना केवल आपकी स्किन सेफ रहेगी बल्कि लंबे समय तक आपका टैटू भी सुंदर दिखाई देगा


टैटू बनवाने के तुरंत बाद उसपर बैंडेज या फिर प्लास्टिक Wrap से कुछ घंटों के लिए ढंक कर रखें. टैटू को कवर करने से स्किन बैक्टीरिया, धूप और कपड़े के रगड़ से बचा रहेगा.


बैंडेज और प्लास्टिक कवर को हटाने के बाद टैटू को एंटी बैक्टीरियल साबून से जरूर धोएं. उसके बाद उसपर कोई एंटीबैक्टीरियल मलहम या फिर पेट्रोलियम जेली लगाएं.


अपने टैटू को दिन में दो बार साबुन और पानी से धोएं और सुखाकर फिर से मलहम लगाएं. इस प्रोसेस को 2 से 4 हफ्ते तक दोहराएं. गर्म पानी से नहाने से बचें और घर से बाहर निकलने पर सनस्क्रीन लगाएं ताकि आपका टैटू का रंग फीका ना पड़े.


टैटू की अच्छे से देखभाल करने पर ना सिर्फ आपकी स्किन इंफेक्शन से बचा रहेगा बल्कि लंबे समय तक टैटू की सुंदरता भी बरकरार रहेगी.

 

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी