Tata मोटर्स ने भारत में अपनी कार Tiago NRG का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Tiago NRG को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक शामिल हैं. नई 2021 टाटा Tiago NRG फेसलिफ्ट को 4-स्टार ग्लोबल NCAP सुरक्षा रेटिंग मिली है, जो इसे देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक में से एक बनाती है.
लुक्स की बात करें, तो इसमें फ्रंट और रियर पर स्किड प्लेट्स, ब्लैक्ड-आउट रूफ दिए गए हैं. इसमें 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स हैं, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं. कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो Tiago NRG में फॉरेस्ट ग्रीन, फायर रेड,क्लाउडी ग्रे और स्नो व्हाइट के साथ कंट्रास्ट ब्लैक बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है.
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो-
ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट का भी विकल्प मिलता है. इसमें पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस बूट ओपनिंग, रिवर्स कैमरा, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी दी गई है.
इस हैचबैक की शुरुआती कीमत 6 लाख 57 हजार रुपये तय की गई है.