टाटा ग्रुप ने बनाई कोरोना टेस्ट किट, कम समय में देगी सटीक नतीजे

Updated : Sep 20, 2020 22:27
|
Editorji News Desk

टाटा ग्रुप ने कोरोना टेस्‍ट के लिए नई किट बना ली है. टाटा ने इसे सीएसआईआर-आईजीआईबी और आईसीएमआर के साथ मिलकर बनाया है. अच्छी बात ये है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भी देश के पहले CRISPR कोविड-19 टेस्ट ‘Feluda’ के इस्‍तेमाल को मंजूरी दे दी है. टाटा ग्रुप का कहना है कि ये टेस्‍ट भी RT-PCR टेस्‍ट के बराबर सटीक नतीजे देगा.

               टाटा ग्रुप का दावा है कि इससे कम समय में सटीक नतीजे मिल सकेंगे. साथ ही इसमें खर्चा भी कम आएगा. टाटा ग्रुप के मुताबिक इस टेस्‍ट के नतीजे 98 फीसदी हैं.

ICMRटाटा ग्रुप

Recommended For You