बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर और आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने जा रहे मोईन अली पर विवादित टिप्पणी की है. जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि अगर मोइन अली क्रिकेट से ना जुड़े होते तो वो सीरिया जाकर आतंकी संगठन ISIS में शामिल हो जाते. सोशल मीडिया पर नसरीन को अपनी इस टिप्पणी के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. इस आपत्तिजनक ट्वीट के रिप्लाई में जोफ्रा आर्चर ने लिखा, 'क्या आप ठीक हो? मुझे नहीं लगता कि तुम ठीक हो. हालांकि बाद में नसरीन ने ट्वीट को डिलीट कर दिया.