नब्बे के दशक में टीवी पर 'टार्जन' (Tarzan) का किरदार निभा कर मशहूर हुए एक्टर विलियम जोसेफ लारा उर्फ जो लारा (Joe Lara) की प्लेन क्रैश (Plane Crash) में मौत हो गई है. 58 साल के जो शनिवार को अपनी पत्नी ग्वेन लारा और 5 अन्य लोगों साथ जेट विमान पर सवार थे.
यह विमान क्रैश होकर नैशविल (Nashville) के पास पर्सी प्रीस्ट झील में जा गिरा. मौके पर तत्काल फायर बिग्रेड टीम पहुंची. जबकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
बता दें जो लारा ने साल 1989 में फिल्म 'टार्जन इन मैनहट्टन' में लीड रोल प्ले किया था. इसके बाद उन्हें टीवी सीरीज 'टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स' में काम मिला और वह घर-घर में पहचाने जाने लगे. साल 1996-1997 तक चलने वाली इस टीवी सीरीज में जो लारा की खूब तारीफ हुई.