Rashmi Rocket Teaser: तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) स्टारर फिल्म 'रश्मि रॉकेट' (Rashmi Rocket) का टीजर जारी कर दिया गया है.
इससे पहले तापसी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था और इसकी रिलीज डेट भी बताई थी. 'रश्मि रॉकेट' 15 अक्टूबर, 2021 को जी-5 (Zee 5) पर रिलीज की जाएगी. बता दें यह आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स फिल्म है.
ये भी पढ़ें: Main Bhi Barbaad: रोमांस नहीं धोखे की कहानी है अंगद-हिना का ये गाना
तापसी फिल्म में एक एथलीट की भूमिका निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. इसके अलावा तापसी पन्नू भारतीय क्रिकेटर मिताली राज पर बन रही फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' में नजर आएंगी. वह 'ब्लर' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा होंगी. वह पिछली बार मूवी 'हसीना दिलरुबा' में नजर आईं थीं.