अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जे के बाद अब तालिबानी लड़ाके (Taliban) बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लड़ाकों ने कंधार और हेरात में बंद पड़े भारतीय वाणिज्य दूतावास के ताले तोड़कर उसकी तलाशी ली है.
इन लड़ाकों ने इन दूतावासों की अलमारी में रखे कागजात की तलाशी ली और वहां मौजूद राजनयिक वाहन भी अपने साथ ले गए. हालांकि जलालाबाद, मजार-ए- शरीफ और काबुल स्थित भारतीय मिशन के साथ क्या हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
ये भी पढ़ें | Afghanistan Protest: तालिबान के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, फायरिंग और भगदड़ में कई की मौत
उधर यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के एक गोपनीय दस्तावेज में कहा गया है कि तालिबान अमेरिका और नाटो बलों के साथ काम करने वाले लोगों की तलाश में जुटा है.
तालिबानियों ने घर-घर जाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के पास उन लोगों की प्राथमिक सूची है जिन्हें वह गिरफ्तार करना चाहता है.
बता दें कि तालिबान पहले ऐलान कर चुका है कि वह विरोधियों से बदला नहीं लेगा. इसके बावजूद ऐसी कार्रवाइयां चिंता बढ़ाने वाली है.